बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Nov-2019 12:26 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : विधान परिषद में विपक्ष के हंगामे के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को ऐसा गुस्सा आया कि विपक्ष भी सन्न रह गया. प्रश्नोत्तर काल में विपक्ष के हंगामे को देख कर सुशील मोदी सदन में खड़े हो गए. विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा था कि कांग्रेस नेताओं को पुलिस की लाठीचार्ज में चोट आई है, इस पर नाराज सुशील मोदी ने सदन में चुनौती दे डाली कि जिन सदस्यों को चोट आई है वह सदन में उसके निशान दिखाएं.
सुशील मोदी ने सदन में कांग्रेस के उन सदस्यों को गुस्से में चुनौती देते हुए कहा कि अगर चोट आई है तो सदन में उसे दिखाएं वरना झूठ मूठ का हंगामा बंद करें. सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य पुलिस लाठीचार्ज को लेकर केवल राजनीति कर रहे हैं. सुशील मोदी ने जिस गुस्से के साथ ये बात सदन में कहीं उसे सुनकर विपक्ष को जवाब नहीं सूझा. उनको चुनौती को कांग्रेस का कोई भी सदस्य स्वीकार नहीं कर सका.
सुशील मोदी को सदन में नाराज देख उनकी ही पार्टी के सदस्य और मंत्री विनोद नारायण झा भी भड़क गए. विनोद नारायण झा भी विपक्ष पर हमला कारते नजर आए. उन्होंने रामचंद्र पूर्वे पर सदन में गलत बयान देने का आरोप लगाया. जवाब में रामचंद्र पूर्वे यह कहते रहे कि शांतिपूर्ण तरीके से कांग्रेस नेताओं के मार्ग पर पुलिस की लाठीचार्ज क्यों की गई सरकार इसका जवाब दे. विधान परिषद में रामचंद्र पूर्वे और सुशील मोदी आमने-सामने दिखे.