Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
26-Jan-2020 11:46 AM
By Rahul Singh
PATNA : पटना के सदाकत आश्रम स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर सदानंद सिंह के साथ बड़े नेताओं ने 8 भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि आज देश हमारा खतरे में है। केंद्र सरकार CAA, NRC और NPR के बहाने देश की जनता को बांटने का प्रयास कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हालत में पूरा नहीं होने देगा।
बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही एलान किया था कि उसके सदस्य विधानसभा क्षेत्रों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे और उसका अक्षरश: पालन करने की शपथ लेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि यह कार्यक्रम संविधान में मौलिक अधिकारों की दी गई गारंटी को रेखांकित करने के लिए है जो भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से खतरे में है। इसलिए महत्वपूर्ण दिनों पर संविधान में निहित हमारे पंथनिरपेक्ष, समाजवादी लोकतांत्रित गणतंत्र के मौलिक सिद्धांत की रक्षा के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा