Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
27-Apr-2023 09:34 PM
By First Bihar
DESK: 22 अप्रैल को ईद थी। उसी दिन जिले में धारा 144 लागू थी। ईद के मौके पर लोग रोड पर नमाज पढ़ने पहुंचे थे। रोड पर नमाज पढ़ने के आरोप में 1700 नमाजियों के खिलाफ अब 3 अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया गया है। जिसमें ईदगाह कमिटी के सदस्य भी शामिल हैं।
बजरिया थाने में 1500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है बाकि दो अलग-अलग थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। मामला उत्तर प्रदेश के कानुपर की है जहां ईद के मौके पर बेनाझाबर बड़ी ईदगाह, जाजमऊ और बाबूपुरवा में हजारों की तादाद में लोग नमाज पढने पहुंचे थे। जबकि उस दिन जिले में धारा-144 लागू थी।
सड़क पर नमाज पढ़ने वाले नमाजियों और ईदगाह कमिटी के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। नमाज पढ़ने वालों की पहचान की जा रही है। इसके लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। इन सब पर सरकारी काम में बाधा डालने, धारा-144 का उल्लंघन कर भीड़ जुटाने, रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया गया है।
नमाजियों पर एफआईआर दर्ज होने पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी विशेष संप्रदाय को टारगेट किया जा रहा है। जो पूरी तरह से निंदनीय है यह पूरे समाज के लिए ठीक नहीं है। उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम कर रही है।