Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
31-Mar-2022 08:29 PM
GAYA: गया के शेरघाटी स्थित एनएच-2 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गयी। भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक दंपती धनबाद के रहने वाले थे। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि डॉक्टर दंपती धनबाद के रहने वाले थे और किसी काम से औरंगाबाद जा रहे थे। इसी बीच गोपालपुर के पास सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में उनकी कार टकरा गयी। कार की रफ्तार तेज रहने के कारण इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर तीनों बुरी तरह से घायल हो गये।
काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में एडमिट कराया। लेकिन डॉक्टर दंपती की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि कार के ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शेरघाटी पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
कार के ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है जिसका पता लगाने में पुलिस लगी है। वही दोनों मृतकों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक धनबाद के अशोक नगर निवासी डॉ. शिवचरण ओझा और उनकी पत्नी डॉ. रेणुका देवी के रूप में की गयी है। पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी है जिसके बाद परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके है।