Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बस बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बस बटन दबाते ही मदद हाजिर Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल
09-Jul-2024 05:18 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी के बाद गांजा, स्मैक, अफीम जैसे नशे का प्रचलन काफी बढ़ गया है। आए दिन नशे के कारोबारी पकड़े भी जाते हैं लेकिन बावजूद इसके ये अपनी आदतों से बाज नहीं आते। बेखौफ होकर तस्कर नशे का कारोबार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर पुलिस ने कार्रवाई की है।
सड़क किनारे खड़ी लावारिस हालत में बेलोरो को जब्त किया गया है। बोलेरो की तलाशी ली गयी तब उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। 12 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि समस्तीपुर की ओर से गांजे की एक खेप बेगूसराय लाई जा रही है।
इसी सूचना के आधार पर उन्होंने सभी थानों को अलर्ट किया और छापेमारी की। लेकिन पुलिस की सक्रियता देखकर तस्कर भागने में सफल रहा और गाड़ी को लावारिस हालत में सड़क पर खड़ा कर दिया। पुलिस ने जब बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें से गांजा की खेप बरामद किया गया। गाड़ी में मिले कागजातों के आधार पर पुलिस तस्करों की पहचान करने में जुटी है।