Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
19-Feb-2020 06:43 AM
PATNA: RJD नेता तेजस्वी यादव कल देर रात घंटों सड़क जाम में फंसे रहे. तेजस्वी यादव पूर्णिया के बायसी में सभा को संबोधित कर वापस पटना लौट रहे थे. भीषण सड़क जाम के बावजूद पुलिस और प्रशासन का कोई नुमाइंदा वहां मौजूद नहीं थी. जाम में फंसे तेजस्वी घुप अंधेरे में सड़क पर टहलते रहे.
जाम में फंसे तेजस्वी
देर रात तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट कर सड़क जाम में फंसे होने की खबर दी. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा ” दो घंटे से सड़क जाम में फंसा हूं. कहीं भी पेट्रोलिंग टीम या ट्रैफिक व्यवस्था नजर नहीं आ रही है. प्रदूषण, तेल और संसाधनों की बर्बादी आपको निराश कर देती है. लेकिन ऐसी स्थिति में हताश होने के बजाय मुझे कई चीजों की सीख मिल रही है. जैसे कि आप कैसे स्थिति को सुधार सकते हैं. व्यवस्था कैसी होनी चाहे.”
हैरानी की बात ये भी थी कि पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष के मूवमेंट को लेकर कोई तैयारी नहीं की थी. हालांकि तेजस्वी के साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. सड़क पर ऐसा भीषण जाम लगा था कि उसे छुड़ा पाना तेजस्वी के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों के लिए संभव नहीं था. लिहाजा रात के अंधेरे में नेता प्रतिपक्ष सड़क पर टहलते रहे.
बायसी से लौट रहे थे तेजस्वी यादव
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव पिछले तीन दिनों से दौरे पर थे.मधुबनी के खजौली और बिस्फी में सभा के बाद मंगलवार को वे पूर्णिया के बायसी में जनसभा को संबोधित करने के बाद पटना वापस लौट रहे थे. रास्ते में ही वे सड़क जाम में घंटों फंसे रहे. तेजस्वी के साथ मौजूद लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क साधा लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ.