Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र
19-Nov-2023 07:29 PM
By First Bihar
JAMUI/BEGUSARAI: छठ महापर्व के दौरान बिहार में सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मधेपुरा में दो लोगों की मौत हुई है जबकि बेगूसराय और जमुई में 1-1 की जान चली गयी है। मधेपुरा में दादी-पोते की मौत हो गयी है जबकि महिला के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। अनियंत्रित ट्रक की चपेटे में आने से मधेपुरा में दादी-पोते की जान गई है। वही जमुई में भी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवती को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि बेगूसराय में भी बेलगाम ट्रक ही बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी।
बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या चौक के पास यह हादसा हुआ है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान राम कुमार तांती के बेटे श्रियम कुमार शिवम के रूप में हुई है। जो पासोपुर वार्ड नंबर 10 थाना भगवानपुर का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
वही जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाजार में रविवार की दोपहर और नियंत्रित बाइक से गिरी एक युवती को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे हैं ट्रक ने कुचल डाला जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय लक्ष्मीपुर थाना के पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा।
मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के चोरमारा टोला निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका अपने नानी के घर नवडीहा गांव से जमुई स्टेशन जा रही थी जहां से ट्रेन पकड़कर पटना जाना था। पटना में रहकर ही वह पढ़ाई के साथ-साथ कपड़ा धोने का भी काम करती थी। मृतका की पहचान 17 वर्ष, काजल कुमारी पिता बनारसी कोडा के रूप में की गयी है। मृतका 2 दिन पहले ही अपने नानी घर नवडिहा आई थी। वह रविवार को अपने चचेरे भाई पंकज और अजय के साथ बाइक पर सवार होकर पटना जाने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थी।
तभी बाइक की गति तेज होने के कारण लक्ष्मीपुर बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिस पर सवार पंकज, अजय और काजल भी सड़क पर गिर गए। पंकज और अजय सड़क के किनारे गिरे और काजल बीच सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे बेलगाम ट्रक ने सड़क पर गिरे काजल को कुचल डाला। जिससे काजल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस को दी गई। इसके बाद सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मधेपुरा से श्रीकांत राय, जमुई से धीरज सिंह और बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट..