ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / BIHAR NEWS : सड़क हादसे में जामदार की मौत, इलाके में मातम का...

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में जामदार की मौत, इलाके में मातम का माहौल

16-Dec-2024 12:45 PM

By First Bihar

ARWAL : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में जमादार की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के मुताबिक, अरवल में सड़क हादसे में एक जामदार की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह घटना अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के राजपुरा ईट भट्ठा के समीप की है। बाइक पर सवार होकर दो लोग अपने घर दाउदनगर जा रहे थे इसी क्रम में राजपुरा ईट भट्ठा के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गया। 


जहां कलेरथाने के पुलिस के सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान जमीदार की मौत हो गई। मृत जमादार की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरी गांव निवासी मेराज आलम के पुत्र शम्स आलम  के रूप में की गई है। वहींवही घायल दूसरा व्यक्ति की पहचान चौरी गांव निवासी  इरशाद खान के रूप में की गई है। 


इधर, घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दरअसल शम्स आलम अरवल जिले में कई वर्षों तक पुलिस के पद पर कार्य कर चुके थे हाल ही के दिन में उन्हें प्रमोशन मिला था जो पटना ट्रैफिक में जामदार के पद पर कार्यरत थे। इस मौत की खबर सुनकर गांव में मातम के माहौल पसर गया है परिजनों को रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है।