Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Nov-2022 06:37 AM
GAYA: खबर गया की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना गया-डोभी सड़क मार्ग पर बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल बोधी पैलेस के पास की है। मंगलवार की शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अचानक एक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। कार में सवार चार युवकों में दो की जान चली गई।
मृतकों की पहचान गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्ग शास्त्री नगर रोड नंबर 4 के स्व. अनिल कुमार के 21 साल के बेटे शुभम कुमार और व्हाइट हाउस कम्पाउंड रोड नंबर 3 के मो. अली नवाज का 29 साल के बेटे जीशान नवाज के रूप में हुई है। शुभम मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के इटवां वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है। हैरानी की बात तो ये है कि कार में सवार दो दोस्त दोनों को मरा छोड़ फरार हो गए।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कार डोभी से गया से जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पेड़ से टकरा गई। इसी दौरान दो युवकों की मौत हो गई।