अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
07-Aug-2021 08:00 AM
PATNA : बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत को लेकर मुआवजा नीति में नीतीश सरकार ने बड़ा बदलाव किया है. शुक्रवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में जो एजेंट डे पास किए गए, उनमें सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामलों में मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की नीति में बदलाव किया गया है. अब एक व्यक्ति की मौत भी अगर सड़क दुर्घटना में होती है तो उसके आश्रितों को सरकार 5 लाख रुपये मुआवजा देगी. पहले एक व्यक्ति की मौत पर मुआवजे को लेकर पेंच फंस जाता था.
नीतीश सरकार ने परिवहन विभाग के उस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. जिसमें सड़क दुर्घटना में पीड़ित या मृतक के आश्रितों को तत्काल मुआवजा देने के लिए 50 करोड़ की राशि से रिवाल्विंग फंड बनाने का फैसला लिया गया है. अब इसी रिवाल्विंग फंड के जरिए मृतक के आश्रितों को 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. सरकार की तरफ से पहले जो नियम तय थे, उसके मुताबिक के एक से अधिक व्यक्ति की मौत अगर सड़क दुर्घटना में होती है. तभी मुआवजे का प्रावधान था. ऐसे में उन लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी. जिनकी मौत सड़क दुर्घटना में अकेले हो जाए.
सरकार की तरफ से बनाया गया नया नियम 15 सितंबर 2021 से लागू होगा. आपको याद दिलाते हैं कि विधान मंडल के सत्रों में लगातार सदन के अंदर भी यह मामला उठा रहा है. राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री और डिप्टी सीएम रेणु देवी ने सदन में कहा था कि सरकार इस तरह की व्यवस्था करने जा रही है कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत पर भी वह जान मिल पाए. लंबे अरसे से सरकार इस नई नीति पर काम कर रही थी और अब इसे मंजूरी दे दी गई है.