ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सचिवालय भवन में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सचिवालय भवन में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

09-Mar-2024 12:10 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर एमपी की राजधानी भोपाल से आ रही है, जहां शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश मंत्रालय भवन में भीषण आग लग गई। वल्लभ भवन की पांचवीं माले पर यह आग लगी है। आग में कई महत्वपूर्व दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बिल्डिंग में पांच लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। मौके पर अफरा तफरी का माहौल है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश का सचिवालय है। इस भवन में 4 राज्यमंत्रियों के दफ्तर हैं। सीएमओ के कुछ अधिकारियों के ऑफिस भी यहां मौजूद हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही सभी लोग भवन से तुंरत बाहर आ गए लेकिन कुछ लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।