ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
24-Oct-2020 10:03 PM
By Ranjan Kumar
ROHTAS : बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. अपने चुनावी संबोधन में चिराग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट 7 निश्चय योजना पर लगातार ऊँगली उठा रहे हैं. चिराग 7 निश्चय योजना में भ्रष्टाचार का दावा कर रहे हैं.
शनिवार को सासाराम में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चुनावी जनसभा की. सासाराम विधानसभा क्षेत्र के तकिया बाजार के मैदान में उन्होंने लोजपा प्रत्याशी रामेश्वर चौरसिया के लिए वोट मांगा. चिराग पासवान ने अपनी चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया और कहा कि यह सरकार नल जल योजना में भ्रष्टाचार करती है.
चिराग ने कहा कि गांव की सड़कें पक्की नहीं हो सकी और नहीं हर घर तक नल का जल पहुंच सका. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो तमाम योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजा जाएगा.
उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि उनके पिता कहा करते थे कि शेर का बच्चा डरता नहीं है और उन्हें किसी से डर नहीं लगता. उन्होंने दावा किया कि आने वाले 18 दिनों के बाद बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के सहयोग से सरकार बनेगी.