ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / सभापति से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा विपक्ष! धनखड़ को पद से हटाने के...

सभापति से आर-पार की लड़ाई लड़ेगा विपक्ष! धनखड़ को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

09-Aug-2024 04:00 PM

By First Bihar

DELHI: संसद का मानसून सत्र काफी हंगामेदार हो गया है। शुक्रवार को राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और सांसद जया बच्चन के बीत तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि अब जया बच्चन ने कहा है कि सभापति उनसे माफी मांगे। विपक्ष अब सभापति धनखड़ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।


दरअसल, शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के बोलने की टोन पर सवाल उठाए। जिसके बाद सभापति भड़क गए और उन्होंने जया बच्चन को मर्यादा का पाठ पढ़ा दिया। दोनों के बीच सदन में तीखी नोंकझोंक हुई। 


इसके बाद राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सभापति धनकड़ को अपने बयानों के लिए माफी मांगने को कहा है। इसके बाद विपक्ष के सांसदों ने दादागीरी नहीं चलेगी की नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए। राज्यसभा में विपक्ष के आचरण को मर्यादा के खिलाफ बताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। भारी हंगामें के बाद राज्यसभा में कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


अब विपक्ष सभापति धनखड़ के खिलाफ अनुच्छेद 67 के तहत महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि अनुच्छेद 67 बी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति को राज्यसभा के सभी सदस्यों द्वारा पारित और लोकसभा की तरफ से सहमत एक प्रस्ताव द्वारा सभापति को हटाया जा सकता है। इसके लिए 14 दिन का नोटिस दिया जाता है।