ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / जेडीयू नेता छोटू सिंह की पहल लाई रंग, नहीं हटेंगी सबा और फराह...

जेडीयू नेता छोटू सिंह की पहल लाई रंग, नहीं हटेंगी सबा और फराह की दुकान, मौर्यालोक में उसी जगह सजेगी फास्ट फूड की लजीज दुकान

19-Jul-2019 09:18 PM

By 9

PATNA: सिर से जुड़ी सबा और फराह की फास्ट फूड की दुकान मौर्यालोक में फिर से उसी जगह पर सजेगी. इस मामले में जेडीयू नेता छोटू सिंह की पहल रंग लाई और अब उनकी कोशिशों के बाद सबा और फरहा के चेहरे की मुस्कान एक बार फिर से लौट आई है. दोनों बहनों की परेशानियों को देख जेडीयू नेता छोटू सिंह ने उनकी मुलाकात नगर निगम के कमिश्नर अनुपम से कराई. जहां नगर निगम कमिश्नर ने दोनों बहनों को दुकान नहीं हटाने का भरोसा दिया. नगर निगम के इस भरोसे के बाद दोनों बहनों ने सीएम नीतीश कुमार और कमिश्नर अनुपम को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. बता दें कि मौर्यालोक में दोनों बहनों को फास्ट फूड की दुकान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर ही अलॉट की गई थी. इस दुकान से मिले पैसे से ही सबा और फरहा का पूरा परिवार चलता है और उनकी दवाईयों का खर्च निकलता है. दरअसल दोनों बहनों की फास्ट फूड की दुकान को सरकार के आदेश के बाद तोड़ दिया गया था. इस कदम के बाद उनकी फास्ट फूड की दुकान बंद हो गई और दोनों बहनों को आर्थिक परेशानी होने लगी. इस बीच दोनों बहनों की परेशानी देख जेडीयू नेता छोटू सिंह ने पहल की और दोनों बहनों की मुलाकात नगर निगम कमिश्नर से कराई. इस मुलाकात में नगर निगम कमिश्नर ने दोनों बहनों की दुकान उसी जगह पर लगाए जाने का भरोसा दिया. इस फैसले के बाद दोनों बेहद खुश हैं. बता दें कि सबा और फरहा पटना के समनपुरा इलाके की रहने वाली हैं लेकिन दोनों बहनों का सिर बचपन से ही जुड़ा है. सर्जरी के जटिल होने के चलते दोनों को अलग करने के लिए ऑपरेशन टाल दिया गया है.