Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी
01-Jun-2024 07:43 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कई वीवीआईपी सीटों पर भी मतदान हो रहा है। सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इस चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान है, उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग को लेकर पीएम मोदी ने जनता से ख़ास अपील की है।
वहीं,लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।
इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में वोट डाला। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नड्डा ने कहा, "मैं इस बूथ पर पहला वोटर था. मैं सभी मतदाताओं से सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। मैं मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे मतदान करें और भारत को एक सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान दें।
उधर,आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोट डालने के बाद कहा, "आज भारत का महापर्व है. नागरिकों का एक-एक वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। " जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है। इस सीट पर बीजेपी के रवि किशन का मुकाबाल समाजवादी पार्टी की काजल निषाद से है और बीएसपी ने यहां से जावेद अशरफ को टिकट दिया है।