Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
19-Apr-2024 10:24 AM
By First Bihar
JAMUI : बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। 6,097 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। बूथों पर वोटर्स की लंबी कतार है। सुबह 9 बजे तक चार सीटों पर 9.23 % वोट डाले गए हैं। वहीं, इस वोटिंग के दौरान एक रोचक तस्वीर भी निकल कर सामने आई है। यहां फेरों के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा वोट देने पहुंचा है।
दरअसल, शेखपुरा में ससुराल की चौखट पर कदम रखने से पूर्व नवदंपती ने पहला कदम मतदान केंद्र पर रखा। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेवारी का निवर्हन करते हुए जमुई लोकसभा के शेखपुरा विधान सभा शेखपुरा के मतदान केंद्र संख्या 66 पर एक नवविवाहिता सुष्मिता कुमारी ने शादी के मंडप से निकलकर सीधे अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। सुष्मिता ने कहा कि लोकतंत्र इस महापर्व में हिस्सा लेना हमसब का कर्तव्य है। इसलिए शादी के बाद पहला काम बूथ पर मतदान करने के रूप में किया।
वहीं, लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। औरंगाबाद, गया व नवादा लोकसभा क्षेत्र में सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। औरंगाबाद में सुबह नौ बजे तक 6.01% प्रतिशत, जमुई में 9.12 % प्रतिशत मतदान, गया में 9.30% प्रतिशत मतदान, नवादा में 7.10% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
उधर, गया जिले के में दो संसदीय क्षेत्र गया और औरंगाबाद में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बलों के तैनाती की गई है। गया के एसएसपी आशीष भारती अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए गया कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मताधिकार प्रयोग करने के बाद एसएसपी ने बताया कि गया जिले के नौ विधानसभा यानी गया और औरंगाबाद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है हमारा जो सीमावर्ती क्षेत्र है जो झारखंड से सटा हुआ है उसे सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।