Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
14-Oct-2023 07:06 AM
By First Bihar
PATNA : साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर यानी आज रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और रविवार, 15 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल हो है वो ये है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं।
दरअसल, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या और शनि अमावस्या के संयोग में लग रहा है. सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण काल को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शनिवार, 14 अक्टूबर यानी आज रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और रविवार, 15 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी। ग्रहण समाप्त होते ही अगली सुबह शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे।
इसके बाद जो सवाल उठ रहा है वो ये है कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा तो इसका जवाब बिल्कुल साफ़ है कि यह सूर्यग्रहण किसी भी रूप या स्वरुप में भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दृश्यमान नहीं था। यह एक कंकड़कृति सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिम किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
मालूम हो कि, सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण में आहार ग्रहण करने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं या बुजुर्गों को घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए ऐसी कोई पाबंदी नहीं रहेगी। इस समय ईश्वर के किसी स्वरूप की उपासना करें. ग्रहण काल के समाप्त हो जाने के बाद सम्भव हो तो स्नान कर लें या हाथ पैर धोकर कुछ न कुछ दान का संकल्प करें। अगले दिन सुबह किसी निर्धन या जरूरतमंद व्यक्ति को संकल्प किया हुआ दान करें।