ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

रूपेश हत्याकांड : पटना पुलिस को मिला ऋतुराज का रिमांड, 3 दिन तक मुख्य आरोपी से होगी पूछताछ

15-Feb-2021 04:54 PM

PATNA : बिहार के बहुचर्चित रूपेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋतुराज को पटना पुलिस 3 दिनों की रिमांड पर लेगी. पटना सिविल कोर्ट में पुलिस की अर्जी मंजूर हो गई है. सोमवार को सिविल कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायालय ने राजधानी की पुलिस को ऋतुराज के रिमांड की मंजूरी दे दी है.


पटना पुलिस रूपेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋतुराज को अब तीन दिनों की रिमांड पर लेगी. सिविल कोर्ट से पुलिस को इसकी अनुमति मिल गई है. आपको बता दें कि 12 फरवरी को पुलिस ने कोर्ट में आरोपित को 5 दिनों के लिए रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया था लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 3 दिन के रिमांड को भी मजूरी दी है. पटना पुलिस का दावा है कि उसके पास ऋतुराज के खिलाफ ठोस साक्ष्य हैं. ऋतुराज ही मुख्य आरोपित है. उसने खुद स्वीकार किया है.


पटना पुलिस की ओर से 5 दिनों की रिमांड की पेशकश की गई थी लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 72 घंटे की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी है. आपको बता दें ऋतुराज को रूपेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी पटना पुलिस ने बताया है. पुलिस ने रितुराज को रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने रूपेश हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी.


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने ऋतुराज की गिरफ़्तारी के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर यह दावा किया था कि रोडरेज के विवाद को लेकर ऋतुराज ने ही रूपेश की हत्या की. इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए ऋतुराज ने अपने 3 अन्य सहयोगियों का भी सहारा लिया, जो कि अब तक पटना पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. ऋतुराज की गिरफ़्तारी के 2 हफ्ते बीत जाने के बाद भी इसके साथियों को गिरफ्तार करने में राजधानी की पुलिस विफल रही है. हालांकि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी कर रही है.


रविवार को भी पुलिस ने राजापुर, पटना सिटी और झारखंड के दो अन्य जिलों में छापेमारी की थी. तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है. हालांकि इनमें से एक की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है.