ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / news / रॉ, एनआइए और आइबी की टीम ने बिहार एटीएस के साथ की बैठक,...

रॉ, एनआइए और आइबी की टीम ने बिहार एटीएस के साथ की बैठक, आरोपी नुरुद्दीन को भेजा गया जेल

18-Jul-2022 07:24 AM

PATNA : फुलवारीशरीफ मामले में मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर का विदेशी संगठनों के साथ तार जुड़ने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां रविवार को पटना पहुंचीं. रॉ, एनआइए और आइबी की संयुक्त टीम ने बिहार एटीएस के प्रमुख के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की. इस दौरान टीम ने वाट्सएप चैट सहित अन्य एप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट समेत अन्य साक्ष्यों देखा. इसके बाद टीम के अधिकारी विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गये. 


तीनों राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ हुई बिहार पुलिस की बैठक को गुप्त रखा गया था. इस मामले में ताहिर के पाकिस्तानी व आइएसआइ कनेक्शन को भी तलाशा जा रहा है. विशेषज्ञों की मदद से वाट्सएप ग्रुप पर जुड़े बांग्लादेशी नागरिकों की कुंडली खंगाली जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि ग्रुप का कोई सदस्य भारत आया है या नहीं?


जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार एक आरोपी के नाम से तीन साल में खाड़ी देश से मोटी रकम भेजी गयी, जिसे पोस्ट ऑफिस से मनी एक्सचेंज से निकाला गया था. सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न इस्लामिक देशों के दूतावास को भी आरोपियों से जुड़े दस्तावेज और तस्वीरें भेज रही हैं. वहीं, पुलिस टीम अरमान मलिक और अतहर परवेज को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ कर रही है.


बात दें कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की सूची में नामजद दरभंगा, निवासी एडवोकेट नुरुद्दीन को पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया. यहां से उसे बेऊर जेल भेज दिया गया. नुरुदीन को एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था. फुलवारीशरीफथाना अध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि पीएफआइ और एसडीपीआइ संगठन की आड़ में चलाये जा रहे देश विरोधी हरकतों में संलिप्तता सामने आने के बाद दरभंगा निवासी एडवोकेट नुरुद्दीन की गिरफ्तारी की गयी है.