ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
11-Sep-2024 07:57 PM
By RANJAN
ROHTAS: सासाराम के समाहरणालय में पदस्थापित एक सीनियर डिप्टी कलेक्टर का फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को गुमराह करने का मामला प्रकाश में आया है। वरीय उप समाहर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी तस्वीर और नाम का उपयोग करते हुए फेक फेसबुक आईडी बनाया गया और उसके माध्यम से कई लोगों से पैसे की डिमांड की गई।
जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल से की। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों पहले तो उनके तस्वीर का उपयोग कर एक फेसबुक प्रोफाइल बनाया गया। बाद में उनके नाम का भी उपयोग कर फेसबुक प्रोफाइल से कुछ लोगों से पैसे का डिमांड किया गया। जिसकी सूचना जब उन्हें मिली तो उन्होंने खुद इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला कि उनके तस्वीर एवं नाम का उपयोग करते हुए एक फेक फेसबुक आईडी रन कर रहा है।
उन्होंने बताया कि तुरंत इसकी रिपोर्ट फेसबुक से की है। साथ ही साइबर सेल को भी वह सूचना दे रहे हैं एवं अपील की है कि कोई भी उनके फेसबुक या व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किसी तरह की डिमांड करें तो उसकी सूचना साइबर सेल को जरूर दें।