ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
19-Nov-2022 02:20 PM
ROHTAS: रोहतास जिले में पुलिस वाले 5 बकरियों से परेशान हो चुके हैं। इन बकरियों को चराना अब उनकी ड्यूटी में शामिल हो गया है। मामला रोहतास जिले के कोचस इलाके का है। दरअसल, पुलिस की टीम जब गश्ती पर निकली थी तब 5 लावारिस बकरियां मिलीं। उनके मालिक का अता-पता नह चल पाया तो पुलिस सभी बकरियों को थाने ले आई।
मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ गश्ती के दौरान कोचस थाना के सासाराम-चौथा पथ पर पुल के पास 5 लावारिस बकरियां मिली। पुलिस ने काफी कोशिश की कि इन बकरियों को उनके मालिक तक पहुंचा दिया जाए लेकिन मालिक का पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस पांचो बकरियों को पुलिस कोचस थाने ले आई।
पांचों बकरियां पिछले दो दिनों से कोचस थाने में बंधी है। पुलिस वालों को बकरियों के सेवा में लगा दिया गया है, लेकिन अब उनकी परेशानी बढ़ चुकी है। इससे पल्ला झाड़ने के लिए पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है और बकरियों के मालिक को तलाश रही है।