ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में PNB बैंक में चोरी, सीसीटीवी भी उठा ले गए चोर

13-Aug-2019 11:23 AM

By 3

SASARAM : जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब बैंकों में चोरी की घटना को अंजाम देने लगे हैं. ताजा मामला रोहतास के सूर्यपुरा की है. जहां चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हाथ साफ किया है. वहीं पहचान छुपाने के ड़र से चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरा भी ले गए. बता दें कि शनिवार, रविवार और सोमवार को बैंक लगातार बंद था. मंगलवार को जब बैंक खुली तो देखा गया कि बैंक के पीछे का रोशनदान टूटा हुआ है और सामान फैला हुआ है. इसकी सूचना बैंककर्मियों ने तुरंत पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. बताया जाता है कि दो कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, तीन सीसीटीवी कैमरा के अलावे अन्य सामान गायब हैं. इसके साथ ही अलमारी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है. फिलहाल बैंक के अधिकारी और पुलिस चोरी के संपत्ति का आकलन करने में लगे हैं. सासाराम से रंजन की रिपोर्ट