ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

रोहतास में दूषित पानी पीने से तीन बच्चों की मौत, 60 लोग बीमार

06-Dec-2020 07:50 AM

ROHTAS: बड़ी खबर रोहतास के नौहट्टा थाना इलाके के चपरी गांव की है, जहां दूषित पानी पीने से तीन बच्चों की मौत हो गई, वहीं 60 लोग बीमार हैं. जिसमें से एक बच्चे की हालत खराब बताई जा रही है. मृतकों में 10 साल का  रवि उरांव, 11 साल की फूलमती और 10 साल की  प्रेमशीला शामिल हैं. तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. 

बताया जा रहा है कि गांव में वन विभाग की ओर से लूज बोल्डर स्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है. दो जगहों पर मजदूर काम कर रहे थे. जिसमें चपरी गांव के 60 से अधिक लोग मजदूरी कर रहे थे.  अचानक मजदूरी कर रहे लोगों के अलावा उनके बच्चों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द होने लगा. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों की मौत हो गई. 

कुछ लोगों का कहना है कि जहां पर काम हो रहा था वहां मजदूरों के रहने और खाने पीने की व्यवस्था नहीं की गई थी.वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तबीयत खराब होने पर विभाग द्वारा इलाज के लिए 25 हजार रुपए व अन्य संसाधन भेजा गया था. मनरेगा के तहत कार्यस्थल पर टैंकर उपलब्ध कराना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया था. वहीं सासाराम डीएफओ ने बताया कि वन विभाग ने चपरी गांव में मजदूरों के रहने, खाने व पेयजल की व्यवस्था की थी. लेकिन कुछ मजदूर जंगल में ही रुक गए, वहीं का पानी पीये होंगे. काम को रोक दिया गया है और जांच की जा रही है.