ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका

सामान के साथ पिकअप वैन को लेकर भागे अपराधी, विरोध करने पर ड्राइवर को मारी गोली

21-Jan-2020 07:45 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: पटना से नमकीन लोड कर दिनारा पिकअप वैन लेकर ड्राइवर जा रहा था. इस दौरान ही अपराधियों ने वैन को लूट लिया, जब ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में ड्राइवर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना अंतर्गत कोल्हा की है. 

घायल पिकअप ड्राइवर शमसुद्दीन को इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. वह नौबतपुर थाना के सिल्वर गोपालपुर का रहने वाला है. पिकअप पर नमकीन लोड कर दिनारा जा रहा था. इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने कोल्हा के पास सड़क को जाम कर पिकअप को रोक दिया तथा लूटपाट करने लगे.

विरोध करने पर पिकअप चालक शमसुद्दीन को गोली मार दी और पिकअप लेकर फरार हो गए. पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने घायल को इलाज के बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में लाया. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छानबीन में जुटी हुई है.