ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
18-Nov-2019 07:12 PM
ROHTAS : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है रोहतास से जहां एक 6 साल के मासूम के साथ 45 साल के दरिंदे पड़ोसी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के रोहतास थाना इलाके की है. जहां अकबरपुर में एक मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता से मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहनेवाले भुइयां ने बच्ची को अपने घर से खैनी का डिब्बा लाने के बहाने घर के अंदर भेजा और जब घर के अंदर बच्ची गयी, तो दरवाजा बंद कर दिया. उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि किसी तरह भागकर बच्ची अपने घर आयी और करीब आधी रात को डर से रोने लगी. उसी समय उसकी मां ने उससे बहला-फुसलाकर उसकी बातों को जाना और पूछा, तो उसने बताया कि मेरे साथ पड़ोस की ही भुइयां ने गलत हरकत की है.
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलने पर रोहतास थाने के प्रभारी विजेंद्र प्रताप सिंह ने दल-बल के साथ वाजितपुर पहुंचे. पुलिस ने 45 साल के दरिंदे पड़ोसी को हिरासत में ले लिया. साथ ही बच्ची के साथ-साथ बच्ची के माता-पिता को डेहरी महिला थाने भेज दिया. जहां महिला थाना की देखरेख में बच्ची का मेडिकल कराया गया.