ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / 9 दिन से लापता है युवक, पुलिस के हाथ अब तक खाली, लोगों...

9 दिन से लापता है युवक, पुलिस के हाथ अब तक खाली, लोगों ने किया सड़क जाम

02-Jul-2019 01:37 PM

By 7

NAWADA : सूबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला नवादा जिले का है जहां 9 दिन से लापता एक युवक के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर बबाल किया है. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. पूरी घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के भदोखरा गांव की है. जहां पिछले 9 दिनों से स्व० कृष्ण नंदन शर्मा का बेटा राजू रंजन लापता है. पुलिस अब तक उसको ढूंढ पाने में असफल रही है. इसी घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने युवक की बरामदगी की मांग को लेकर आज एनएच 31 को ओढनपुर के पास जाम कर दिया. भाई राकेश कुमार ने बताया कि 24 जून को ही पुलिस को आवेदन दिया गया था लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने आगे बताया कि बीते 24 जून को उनका भाई पटना जाने के लिए घर से निकला था. बिहारशरीफ तक उसका मोबाइल ऑन था लेकिन बिहारशरीफ के बाद उसका मोबाइल ऑफ हो गया था. शिकायत के बावजूद भी पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं है. मौके पर पहुंची पुलिस जाम को हटाने का प्रयास कर रही है. नवादा से इल्लू सिन्हा की रिपोर्ट