ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में भीषण हादसा, सैप जवान सहित 4 की मौके पर मौत

22-May-2020 07:24 AM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : गया-पंचानपुर सड़क मार्ग पर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार ट्र ने खनन विभाग के एस्कॉर्ट वाहन में टक्कर मार दी.टक्कर इतना जोरदार था कि गाड़ी में सवार दो होमगार्ड के जवान और एक सैप के जवान की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं घायल चालक ने अस्पताल भेजे जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. 

ट्रक से टक्कर के बाद करीब साठ मीटर दूर तक खनन विभाग की गाड़ी घसीटती हुई गई और ट्रक खनन विभाग की गाड़ी पर पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि खनन विभाग की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि ट्रक कोसमा पहाड़ी से गिट्टी लेकर पंचानपुर की ओर जा रहा था और  खनन विभाग की तीन गाड़ियां माइनिंग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चेंकिंग के लिए निकली थी.

पंचानपुर की ओर जा रही ट्रक को जब खनन विभाग में मौजूद पुलिस वाले रोकवा रहे थे. इस दौरान खनन विभाग की गाड़ी ट्रक की चपेट में आ गई और दर्दनाक हादसा हो गया. घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में हमलोगों को  खनन विभाग से फोन आया कि गाड़ी एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन जब हम लोग मेडिकल में पहुचें तो देखा की सभी की मौत हो गई है.