पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
01-Feb-2022 07:03 PM
DESK: पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने आम बजट 2022 का स्वागत करते हुए इसे किसानों और नौजवनों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों की दिशा में आगे की राह दिखाने वाला यह आम बजट हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को संसद में आम बजट 2022-23 (Union Budget 2022) पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट है। बीजेपी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश हुए आम बजट 2022 का स्वागत किया है।
पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने इसे किसानों और नौजवानों का बजट बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक सुधारों की दिशा में आगे की राह दिखाने वाला यह बजट है। एक तरफ किसानों को डिजिटल और हाईटेक की सेवाएं देने के लिए पीपीए मॉडल अपनाने की योजना पर काम का ऐलान किया गया है वही सरकार ने 16 लाख नई नौकरियों को देने का ऐलान कर भारत को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के मार्ग को प्रसस्त करने का काम किया है।
आरके सिन्हा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद अर्थव्यवस्था देश की पटरी पर है और सरकार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए आर्थिक सुधारों पर ना केवल फोकस कर रही है बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट यानी आधारभूत संरचना को लेकर भी सरकार ने अपना विजन स्पष्ट किया है। कोरोना महामारी के बावजूद सरकार ने किसी भी तरह का अतिरिक्त टैक्स का बोझ न डालकर देश की जनता को राहत देने का काम किया है।