ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / राष्ट्रीय जन जन पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बनेगी सरकार, आशुतोष बोले-...

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बनेगी सरकार, आशुतोष बोले- नीतीश को सत्ता से करेंगे बाहर

27-Sep-2020 07:22 PM

PATNA :  बिहार विधान सभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं. बिहार चुनाव को लेकर को लेकर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के सुप्रीमो आशुतोष कुमार ने दावा करते हुए कहा कि चुनाव का परिणाम चाहे जो हो, सरकार चाहे जिसकी भी बने, मगर यह तय है कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी के समर्थन के बिना बिहार में किसी की सरकार नहीं बनने वाली है.




राष्ट्रीय जन जन पार्टी के सुप्रीमो आशुतोष कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार सत्ता से बेदखल करने की चुनौती भी दे दी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह एहसास करवाने वाला होगा कि जिस वर्ग के सहारे वे सत्ता में हैं, उस वर्ग को उपेक्षित करना कितना महंगा साबित होता है. वे इस बार नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करके ही दम लेंगे.


आशुतोष कुमार ने ये बात आज पटना में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर से पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कहीं. इस दौरान उन्होंने भाजपा  को भी निशाने पर लिया और कहा कि जिन बेरोजगार युवाओं के दम पर वो सत्ता में बैठे हैं, वही बेरोजगार युवा अब अपने कंधे पर टांग कर इन्हें बिहार के सीमा में तड़ीपार मारने का काम करेंगे.


वहीं आशुतोष कुमार ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय जन जन पार्टी विधान सभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसको लेकर आज हमने अपने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर से पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की है. इस दौरान आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए रणनीतियों पर और टिकट बटवारे पर चर्चा भी हुई.


वहीं,  चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी प्रवक्ता मृणाल माधव जी ने कहा की यह चुनाव युवाओं के सम्मान की और उनके अधिकार की है. अपने शासन के दौरान नीतीश कुमार, बिहार के तमाम बुनियादी जरूरतों पर काम करने में विफल रहे हैं - चाहे वह बेरोजगारी का मुद्दा हो, पलायन का मुद्दा हो, बाढ़ का मुद्दा हो, सुखाड़ हो, बलात्कार हो या फिर चमकी बुखार हो.


पिछले 15 वर्षों में एक सुई की फैक्ट्री भी नहीं लगा पाने वाले नीतीश न जाने किस बेशर्मी से अपने आप को वापस मुख्यमंत्री दावेदार घोषित कर रहे हैं. बिहार की जनता नीतीश  कुमार से पाई पाई का हिसाब लेने को तैयार है. राष्ट्रीय जन जन पार्टी यह चुनाव रोजगार उद्योग,शिक्षा और सवर्णों के सम्मान के लिए लड़ेगी. इस मौके पर वरिष्ट नेताओं में प्रसून कुमार भल्ला सर्वेश कुमार, गौतम कुमार, डॉक्टर सुषमा भारती अभिनन्दन सिंह इत्यादि मौजूद थे.