Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा
24-Mar-2021 03:50 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में मंगलवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को लेकर मचे भारी बवाल के बाद विपक्षी विधायकों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. विपक्षी खेमे के विधायक अलग-अलग तरीके से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में बेलापुर से RJD विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए चूड़ियां आर्डर कर दी हैं. आर्डर का एड्रेस उन्होंने 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास का दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से चूड़ियां मिल जाने पर ट्वीट कर सूचना देने का आग्रह भी किया है.
इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिये साझा की है. विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- नीतीश जी के रैवये से ऐसा लग रहा है कि उन्हें अभी इसकी आवश्यकता बहुत जोरों से है. इसीलिए 1 अणे मार्ग वाले सरकारी आवास पर आर्डर कर दिया हूँ. डिलीवर हो जाए, तो एक ट्वीट करके सूचित कर दीजिएगा सीएम साहब. शुक्रिया.
आपको बता दें कि मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी विधायकों की हुई बर्बर पिटाई के बाद आज विपक्षी विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया है. विधानसभा की कार्यवाही जारी रहने के बाद भी विपक्ष सदन में मौजूद नहीं रहा. सदन से बाहर विधान मंडल परिसर में विपक्ष अपना समानांतर सदन चलाता नजर आया. विपक्षी विधायक धरने पर बैठे रहे और उन्होंने गार्डन एरिया में ही समानांतर सदन चलाने की शुरुआत कर दी.