पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
19-Feb-2024 11:44 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। नंद किशोर यादव के स्पीकर बनने के बाद आज पहली बार उनकी अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राजद विधायक के तरफ से सदन में एक सुचना दी गई। राजद विधायक ने अपनी पार्टी नेता के द्वारा पाला बदलने को लेकर सवाल उठाया और फिर उन्हें बड़ा ही रोचक जवाब भी दिया गया।
दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही के दौरान राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने एक सुचना लाया और कहा कि- विधायक नीलम देवी और प्रह्लाद यादव की जगह विपक्ष में निर्गत है तो फिर ये लोग सत्ता पक्ष में कैसे बैठे हुए हैं। इनलोगों को इधर आकर बैठना चाहिए। उसके बाद इस सुचना पर पाला बदलने वाले विधायक प्रह्लाद यादव खड़े हो गए और कहा कि - हमारा जहां सीट हैं वहीं बैठे हुए हैं। आप खुद की चिंता कीजिए,आपके नेता ही गायब हो गए।
उसके बाद राजद विधायक ने कहा कि - हमारे नेता तो आ जाएंगे,आप भी चले आइए। इसके बाद विधायक प्रह्लाद यादव ने कहा कि- इधर हैं और यही रहेंगे, हम तो कहेंगे आप भी आ जाइए यदि आपको मेरी अधिक चिंता हो रही है तो। उसके बाद सदन में हल्की गमागहमी हुई तो स्पीकर नंद किशोर ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्ष को शांत करवाया।