Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
04-Dec-2020 12:47 PM
PATNA : गोपालगंज जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक़्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव के बिगड़े बोल की वजह से डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया और खूब बवाल काटा. हालांकि चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवा जारी रखी है.
बताया जाता है कि प्यारेपुर गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैकुंठपुर ले गए. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल रेफर करने पर परिजनों ने राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव को फोन कर महिला को भर्ती नहीं करने की शिकायत की.
शिकायत मिलने पर विधायक तुरंत सीएचसी पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर भड़क उठे. हालांकि डॉक्टरों ने विधायक पर उनके साथ गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया. डॉक्टरों के मुताबिक विधायक यह कहते हुए धमकाते रहे कि जानते नहीं हो मैं कौन हूं, बर्बाद कर दूंगा. विधायक पर शराब के नशे में होने का भी आरोप है.
इस घटना के बाद आक्रोशित चिकित्सक कामकाज को ठप कर हड़ताल पर चले गए. डॉ. आफताब आलम ने बताया कि महिला की स्थिति काफी गंभीर थी इसलिए उसे रेफर कर दिया गया लेकिन विधायक ने ड्यूटी पर तैनात उनके तथा डॉ. सरताज आलम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह को दे दी गई है. हालांकि इमरजेंसी सेवा को जारी रखा गया है.
वहीं इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव ने कहा कि महिला के स्वजन ने फोन कर उन्हें बताया कि महिला को भर्ती नहीं किया जा रहा है. अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक डॉक्टर सो रहे हैं तथा दूसरे डॉक्टर कुर्सी पर बैठे हुए हैं. उन्हें देखकर भी डॉक्टर ने कोई रिस्पांस नहीं दिया. वे कुर्सी पर बैठे रहे. गाली-गलौज तथा हाथ चलाने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है.