Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
02-Sep-2024 09:19 AM
By AJIT
JEHANABAD : बिहार में राजद विपक्ष की सबसे मजबूत पार्टी है। वर्तमान में राजद संख्या बल में अभी भी सबसे आगे है। ऐसे में लोगों को विपक्षी पार्टी से भी काफी मदद की चाहत रखते है। लेकिन, कभी-कभी विपक्ष के नेताओं को विरोध भी सहन करना पड़ता था। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। यहां राजद के विधायक को जमकर विरोध सहना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, जहानाबाद सदर के स्थानीय राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव के देवरिया आवास के समीप कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। ऐसे में अचानक हुए इस विरोध से राजद के विधायक सुदय यादव परेशान और आश्चर्यचकित हो गए। उस समय उन्हें यह जानकारी नहीं मिली की अचनाक से उनका विरोध क्यों किया जा रहा है।
वहीं, विधायक का घेराव करने वाले लोगों ने बताया कि शहर के अंबेडकर चौक पर दो दिन पूर्व पुलिस और दुकानदारों में हुए विवाद के बाद एक तरफा केस किए जाने के कारण स्थानीय लोग नाराज हो गए थे और इसके बाद उन्होंने विधायक का घेराव किया है। लोगों का कहना था कि अंबेडकर चौक पर पुलिस और दुकानदारों में हुए विवाद के बाद पुलिस के द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तारी की गई है और इधर से जब हम लोग केस दर्ज करना चाहते हैं तो पुलिस केस नहीं ले रही है।
इसके बाद इस मामले में विधायक के पास भी हम लोग अपने फरियाद लेकर गए थे। लेकिन वह भी कुछ पहल नहीं कर रहे थे। हालांकि इस विरोध के बाद विधायक सुदय यादव दबाव में आ गए और उन्होंने अपने आवास से पैदल ही कार्यकर्ताओं के साथ एसडीपीओ आवास पर गए और मिलकर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह से इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को यह भरोसा और विश्वास दिलाया कि इस मामले में पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।