Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
20-Nov-2024 01:03 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया में एसटीएफ ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां आरजेडी के विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव के भाई विवेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। अजय यादव उर्फ रंजीत यादव गया की अतरी विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं और अब इनके भाई को एसटीएफ ने अरेस्ट कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, विधायक के भाई विवेक यादव पर हत्या का मामला दर्ज है। इनके ऊपर जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष सुमिरक यादव की 26 फरवरी 2013 को नीमचक बथानी बाजार में हत्या का आरोप दर्ज है। इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया था कि कुंती देवी के इशारे पर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारकर सुमिरक यादव की हत्या की गई है। उस वक्त अतरी से कुंती देवी विधायक थीं।
वहीं, इस हत्याकांड में कुंती देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजा की अवधि के दौरान ही उनका निधन हो गया था। गया सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काटने के दौरान तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था. वहां इलाज के क्रम में 23 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था। कुंती देवी के निधन के बाद उनके बेटे अजय यादव उर्फ रंजीत यादव आरजेडी से वर्तमान में विधायक हैं।
गौरतलब हो कि सुमिरक हत्याकांड के बाद से विधायक अजय यादव का भाई विवेक यादव फरार चल रहा था। गया एसटीएफ की टीम ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे खिजरसराय थाने लाया गया। इस मामले में नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि विवेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। इस पर इनाम की घोषणा की गई थी या नहीं यह देखा जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।