Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
19-Aug-2021 03:53 PM
GAYA : बिहार में जातीय जनगणना काफी हॉट टॉपिक बना हुआ है. इस मसले पर एनडीए के घटक दल बीजेपी और जेडीयू की राय भी अलग रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ जहां इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के साथ खड़े हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अपने स्टैंड पर कायम रहकर इसे जात-पात की राजनीति बता रही है. केंद्र में ऊर्जा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके सिंह ने भी जातीय जनगणना को विपक्ष की जात-पात की राजनीति का जरिया बता दिया है. उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव को आड़े हाथ लेते हुए उनसे ही सवाल कर दिए हैं.
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत को लेकर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आज गया पहुंचे. गया में प्रेस कांफ्रेंस कर पहले तो उन्होंने मोदी सरकार के 7 साल की उपलब्धियों को गिनाया फिर जब सवाल जातीय जनगणना का आया तो उन्होंने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा.
आरके सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता केवल बात करते हैं. जब बात जाति की आती है तो ये लोग तुरंत आगे आ जाते हैं. लालू यादव भी बिहार में जाति के नाम पर आगे आये. लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री भी बनाया लेकिन बदले में उन्होंने लोगों के लिए क्या किया, यह सवाल उनसे करना चाहिए. 15 साल तक प्रदेश में उनका शासनकाल रहा लेकिन आजतक उन्होंने किसी जाति के लिए कुछ नहीं किया.
आरके सिंह ने कहा कि लालू यादव और विपक्षी दलों के नेताओं को जाति के नाम पर केवल वोट लेने आता था लेकिन जब बात इन्हीं जाति के लोगों की आती है तो इनके पास कोई जवाब नहीं होता. हालांकि प्रेस कांफ्रेंस में जब नीतीश कुमार के जातीय जनगणना को समर्थन देने की बात पर सवाल किया गया तो आरके सिंह इससे बचते दिखे.