ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar Politics : RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली रवाना, रूटीन चेकअप के लिए जा सकते हैं सिंगापूर

29-Nov-2024 10:30 AM

By First Bihar

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लालू प्रसाद यादव कुछ दिनों तक दिल्ली में रहेंगे उसके बाद वह सिंगापुर जाने की चर्चा है। सिंगापुर में उनका रूटीन चेकअप होना है। रोहिणी आचार्य भी अभी सिंगापुर में ही हैं। हालांकि इस पर परिवार के लोगों की तरफ से कोई सूचना नहीं आई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि कुछ दिनों तक लालू प्रसाद यादव बिहार से बाहर रह सकते हैं। 


दरअसल, लालू प्रसाद यादव की तबीयत नार्मल है, वह स्वस्थ हैं, लेकिन सिंगापुर में डॉक्टर ने कितनी ट्रांसप्लांट करने के समय एक रूटीन चेकअप के लिए कहा था। ऐसे में संभावना बन रही है कि लालू यादव सिंगापुर जाएंगे। लालू यादव पिछले कई महीनों से पटना में ही थे। बीच-बीच में वह लोगों से मिलते भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव में वह रोहिणी आचार्य के लिए चुनाव प्रचार में भी निकले थे। कई बार वह अपने विशेष वाहन से पटना या अन्य जगहों का भ्रमण भी करते रहे हैं। 


मालूम हो कि, लालू यादव की बेटी रोहिणी अचार्य ने सिंगापुर में अपने पिता को किडनी डोनेट किया था। दिसंबर 2022 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसके बाद लालू यादव 11 फरवरी 2023 को भारत आ गए थे। लगभग 2 महीने तक दिल्ली में रहने के बाद वह पटना आए थे। बीच-बीच में वह दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन लगातार वह पटना में रहे हैं उनकी तबीयत में भी काफी सुधार हो चुकी है यही कारण है कि वह बिहार की राजनीति में वह अभी तक सक्रिय रूप से है। 


बता दें कि 5 दिसंबर 2022 को आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। यह सर्जरी सफल हुई थी। इसके बाद कुछ महीनों तक लालू ने घर में ही रहकर आराम किया एवं डॉक्टरों की सलाह पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी। अब लालू यादव स्वस्थ हैं, हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें समय-समय पर रूटीन चेकअप की सलाह दी है। इसी सिलसिले में वे फिर से सिंगापुर जा रहे हैं।