ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी : तेज-तेजस्वी के साथ वाले पोस्टर की भरमार, होटल मौर्या...

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी : तेज-तेजस्वी के साथ वाले पोस्टर की भरमार, होटल मौर्या पहुंचने लगे नेता

10-Feb-2022 10:32 AM

PATNA : पटना के मौर्या होटल में आज आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आयोजित हो रही है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए आरजेडी के नेता होटल मौर्या पहुंचने लगे हैं. और पार्टी की तरफ से बनाई गई स्वागत समिति के सदस्य वहां उनका स्वागत कर रहे हैं. आरजेडी सुप्रीमो के होटल मौर्य पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. उधर राजधानी पटना में हर जगह आरजेडी के पोस्टर बैनर लगे हुए हैं. खास बात यह है कि इस बार तेजस्वी यादव और तेजप्रताप की तस्वीरों वाले बड़े पोस्टर्स की भरमार है.


एक दौर था जब राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी और तेजप्रताप के पोस्टर को लेकर घमासान दिखता था. तेजस्वी यादव वाले पोस्टर बैनर से तेज प्रताप आउट किए जाते थे. तो तेजप्रताप भी अपनी तरफ से पोस्टर लगवा देते थे. लेकिन इस बार होटल मौर्या के आसपास दोनों भाइयों के ताजा तस्वीरें वाली पोस्टर और बैनर नजर आ रहे हैं.


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तकरीबन 300 प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव कार्यकारिणी की अध्यक्षता करेंगे. उनके अलावा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता इस बैठक में शिरकत करेंगे. कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव के साथ-साथ सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी. सबकी नजर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के संबोधन पर टिकी हुई हैं. लंबे अरसे बाद लालू यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं.