ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / RJD पर सुशील मोदी का हमला, सवर्णों का अपमान कर रहे तेजस्वी

RJD पर सुशील मोदी का हमला, सवर्णों का अपमान कर रहे तेजस्वी

26-Oct-2020 05:13 PM

PATNA : सवर्ण जातियों को लेकर तेजस्वी यादव के एक बयान पर विरोधियों ने हमला तेज कर दिया है. बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर सवर्ण जातियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा में सवर्ण जातियों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की. 


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल की पूरी राजनीति सवर्ण जातियों को गाली देने पर टिकी रही है. राष्ट्रीय जनता दल सवर्ण जातियों को आर्थिक आधार पर 10 फ़ीसदी आरक्षण दिए जाने के मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया था. संसद में लोकसभा के अंदर जातियों को आरक्षण दिए जाने के कानून का विरोध किया था.


मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल की पूरी राजनीति 'भूरा बाल' साफ करने की रही है. उसने हमेशा राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार और कायस्थ जैसी सवर्ण जातियों को खात्मा करने की बात कही और इसी राष्ट्रीय जनता दल में राजपूत समाज से आने वाले रघुवंश बाबू को अपने जीवन के अंतिम दिनों में अपमानित होना पड़ा. सुशील मोदी ने कहा है कि एक बार फिर से बिहार में जात पात की राजनीति की जा रही है और जनता को सचेत रहने की जरूरत है.