मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
03-Oct-2020 03:14 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. आरजेडी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की तबीयत ख़राब हो गई है. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तेजप्रताप यादव घर में ही बेहोश होकर गिर पड़े हैं. उनकी इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया है.
आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चुनाव की तैयारियों में कई दिनों से जुटे हुए हैं. तेजप्रताप लगातार कई दिनों से समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे. आज दोपहर अचानक उनकी तबीयत ख़राब होने की ख़बरें सामने आईं. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप की तबीयत इतनी ख़राब हो गई कि वह घर में ही बेहोश होकर गिर पड़े.
तेजप्रताप यादव के आवास पर एम्बुलेंस लाया गया है. बताया जा रहा है कि उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है. उनके कार्यकर्ताओं के बीच आनन-फानन का माहौल है.