ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / राजद नेता के घर हुई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई , खिड़कियां तक उखाड़ ले...

राजद नेता के घर हुई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई , खिड़कियां तक उखाड़ ले गई पुलिस

28-Feb-2023 07:28 PM

By First Bihar

AURANGABAD: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश स्तर के नेता मुरारी सोनी के शिवगंज स्थित आवास पर आज कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी। राजद नेता मुरारी सोनी पर लोजपा नेता पर गोली चलाने का आरोप था। घटना के बाद से आरजेडी नेता फरार चल रहा था। 


घटना 22 दिसंबर 2022 की है जब राजद नेता मुरारी सोनी पर लोजपा नेता संतोष साव उर्फ कारू साव के 20 वर्षीय पुत्र रितेश राज पर गोली चलाने का आरोप लगा था। राजद नेता मुरारी सोनी ने कानून से बचने के लिए हर जतन किये लेकिन कानून के सामने आखिरकार  झुकना पड़ा। गिरफ्तारी नहीं होने के बाद शिवगंज स्थित आवास पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने कुर्की- जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश स्तर के नेता मुरारी सोनी के घर की खिड़कियां और दरवाजा तक पुलिस उखाड़ ले गयी। ट्रकों और ट्रैक्टर में घर का सामान भरकर पुलिस मदनपुर थाने ले गये।


राजद नेता पर स्थानीय लोजपा नेता के ऊपर गोली चलाने का आरोप था और वे इस घटना के बाद से फरार चल रहे थे।आज न्यायालय के आदेश से उनके आवास पर कुर्की जब्ती की गई। गौरतलब है कि 22 दिसंबर को राजद नेता मुरारी सोनी के द्वारा लोजपा नेता संतोष साव उर्फ कारू साव के 20 वर्षीय पुत्र रितेश राज पर गोली चलाने का आरोप लगा था। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में रितेश को सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां गंभीर अवस्था देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद से राजनीतिक गलियारे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और राजद नेता की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई थी। लेकिन घटना के बाद से राजद नेता फरार चल रहा था।