हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
24-Jan-2022 02:12 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. पटना के बाकरगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से हुई करोड़ों की लूट मामले पर शिवानंद तिवारी ने कहा कि पटना में आज तक इतनी बड़ी लूट नहीं हुई है.
राजद नेता ने कहा कि पूरे प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन नीतीश कुमार को सिर्फ शराब के मामले ही दिखाए पड़ते हैं. उनके लिए सिर्फ शराब पीना ही अपराध रह गया है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बड़े बड़े अपराध होते रहे लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जाता. वहीं शराब मामले में तुरंत दारोगा को सस्पेंड कर दिया जाता है.
शिवानंद तिवारी ने कहा कि शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार हवा बांधते हैं. यह बड़ा ही हास्यपद है कि बिहार के डीजीपी और चीफ सेक्रेट्री शराब ढूंढते हैं. सिर्फ नीतीश कुमार बाकी रह गये हैं. नेशनल टीवी पर खबर चलती है लोग हंसते हैं. अगर हम लोग इस पर कुछ बोलते हैं तो कहते हैं हम शराबबंदी नहीं चाहते. इसका विरोध कर रहे हैं.
फर्स्ट बिहार से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पहले लोगों को नसेड़ी बना दिया और फिर अचानक से शराबबंदी करा दी. यह शराबबंदी का सही तरीका नहीं है. लोगों को धीरे-धीरे पीने की आदत छुड़ानी चाहिए. लेकिन नीतीश कुमार जी को अचानक से सपना आया और दूसरे दिन वह शराबबंदी कर दिए. नीतीश कुमार को सोचसमझकर परिस्थिति के अनुसार फैसला करना चाहिए.