बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
27-Feb-2020 08:48 AM
ARA : नाबालिग से रेप के आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव को कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। बहुचर्चित सेक्स कांड में संदेश के आरजेडी विधायक अरुण यादव लगातार फरार चल रहे हैं और अब आरा की स्पेशल पॉस्को कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है। भोजपुर के प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह पॉस्को कोर्ट के विशेष जज आरके सिंह ने बुधवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए आदेश जारी कर दिया।
कुर्की के बाद भी हाजिर नहीं हुए विधायक
नाबालिग से रेप का आरोपी अरुण यादव लगातार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट, इश्तेहार और चल-अचल संपत्ति की कुर्की जब्ती भी की जा चुकी है लेकिन बावजूद इसके विधायक अब तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने आरजेडी विधायक को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को भी नोटिस भेजा था। अब कोर्ट ने विधायक अरुण यादव के खिलाफ स्थाई वारंट जारी करने का आदेश जारी कर दिया है।
कई आरोपी पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बहुचर्चित सेक्स कांड में पुलिस ने विधायक अरुण यादव को फरार दिखाते हुए चार्जशीट दाखिल की थी। इस कांड में इंजीनियर अमरेश सिंह और सेक्स रैकेट की संचालिका अनीता देवी और सुजीत कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन तीनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी भी की गई। जुलाई 2019 में एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उसे पटना में जबरन देह व्यापार के धंधे में शामिल कराया गया। उसे अनीता देवी और सुजीत कुमार विधायक अरुण यादव के पास लेकर गए थे। जहां उसके साथ गंदा काम किया गया इस मामले में 6 सितंबर को पीड़िता का फिर से बयान दर्ज हुआ था जिसके बाद विधायक अरुण यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही विधायक अरुण यादव फरार है।