मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
26-Apr-2022 10:37 AM
PATNA : तेजप्रताप प्रकरण को लेकर एक तरफ जहां आरजेडी और लालू परिवार के अंदर घमासान छिड़ा हुआ है तो वहीं विरोधियों को हमला बोलने का मौका मिल गया है। तेजप्रताप के मामले को लेकर तेजस्वी की चुप्पी पर जेडीयू ने सीधा सवाल पूछा है। जेडीयू के विधान पार्षद और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूछा है कि आखिर तेजस्वी यादव को इस मामले की जानकारी क्यों नहीं की उनके पार्टी पदाधिकारी की पिटाई बड़े भाई ने कर डाली है। राष्ट्रीय जनता दल में रहने की एक ही शर्त है अगर आपको पार्टी में रहना है तो तेज प्रताप यादव की गाली सुनी होगी और उनसे भी खाना होगा। इससे हुए अगर आप रह सकते हैं तो राष्ट्रीय जनता दल आपके लिए एक पार्टी है।
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा है कि तेजस्वी अपने युवा महानगर अध्यक्ष की पिटाई को लेकर सवाल किए जाने पर ऐसे चुप हो गए जैसे सांप सूंघ गया हो। दरअसल, तेज प्रताप के खिलाफ बोलने का साहस किसी में नहीं है। वरिष्ठ नेता रघुवंश बाबू के साथ क्या हुआ था यह कोई भी नहीं भूला है। नीरज कुमार ने कहा कि पहले जंगलराज के दौर में लालू परिवार के लोग पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जमीन तक लिखवा लेते थे। इसके कई मामले सामने भी आ चुके हैं लेकिन अब वह दौर नहीं रहा।
तेजप्रताप यादव की तरफ से इस्तीफे की पेशकश को नीरज कुमार ने नाटक बाजी ही करार दिया है। नीरज कुमार ने कहा है कि लालू यादव के बेटे से इस्तीफा कौन लेगा और पार्टी में इतना साहस से किसके पास है। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि तेज प्रताप यादव भले ही इस्तीफे की बात कह रहे हो लेकिन किसी में इतना साहस नहीं कि वह तेज का इस्तीफा ले। पार्टी के अंदर कोई प्रोटोकोल और सिस्टम नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल में नेता विरोधी दल की बगल की कुर्सी पर तेजप्रताप बैठते हैं जबकि सदन में तेजस्वी के बगल में आलोक मेहता या अन्य सीनियर नेताओं को बैठना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा है कि बोचहां में जीत के बाद आरजेडी ने A टू Z का जो दावा किया था वह बिल्कुल झूठा है, क्योंकि आरजेडी में उसके की कार्यकर्ताओं की पिटाई की जाती है।