ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / आरसीपी सिंह के बयान पर शिवानंद तिवारी का पलटवार, कहा- एक मुद्दे पर...

आरसीपी सिंह के बयान पर शिवानंद तिवारी का पलटवार, कहा- एक मुद्दे पर जेडीयू नेताओं की अलग-अलग राय

10-Aug-2019 10:18 PM

By 9

PATNA:  आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने जेडीयू नेता आरसीपी सिंह के बयान पर पलटवार किया है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और तीन तलाक मसले पर आरसीपी सिंह अलग बयान देते हैं जबकि केसी त्यागी अलग बात बोलते हैं. ट्रिपल तलाक और धारा 370 मामले पर जेडीयू और राजद नेताओं का वार और पलटवार जारी है. अब आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने इन दोनों मामलों को लेकर जेडीयू नेता आरसीपी सिंह पर निशाना साधा है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि इस मामले में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी की बातों पर भरोसा किया जा सकता है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि आरसीपी सिंह की बातों से लगता है कि सीएम नीतीश कुमार जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के पक्ष में हैं. बता दें कि केसी त्यागी ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के मसले पर कहा था कि उनकी पार्टी एनडीए के संस्थापकों में से है इसलिए इस बात की चर्चा एनडीए के घटक दलों के बीच होनी चाहिए. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट