ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / राजद को प्रदेश महासचिव बनाने के लिए अपना नेता नहीं मिला? कांग्रेस के...

राजद को प्रदेश महासचिव बनाने के लिए अपना नेता नहीं मिला? कांग्रेस के नेता को बना दिया प्रदेश का पदाधिकारी

29-Apr-2023 01:39 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में राजद ने अपनी जंबो जेट प्रदेश कमेटी का गठन किया है. 99 महासचिव, 98 सचिव समेत लगभग ढ़ाई सौ लोगों को प्रदेश में पदाधिकारी बनाया गया है. लेकिन प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में ऐसे भी नाम डाल दिये गये कि पार्टी की फजीहत हो रही है. राजद ने कांग्रेस के नेता को अपनी पार्टी का प्रदेश महासचिव बना दिया है.


राजद ने कल यानि 28 अप्रैल को अपने प्रदेश महासचिव और सचिव की सूची जारी की थी. इसमें प्रदेश महासचिव की लिस्ट में 35वें नंबर पर मधुबनी के अविनाश रंजन झा का नाम है. लेकिन अविनाश रंजन झा कांग्रेस के नेता हैं. वैसे पहले वे जरूर राजद के नेता हुआ करते थे. लेकिन कई महीने पहले ही वे राजद छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे. जाहिर है वे राजद के कार्यक्रमों में शामिल भी नहीं हो रहे थे. फिर भी राजद ने उन्हें प्रदेश महासचिव का पद थमा दिया.


अविनाश रंजन झा ने सोशल मीडिया के जरिये राजद के नेतृत्व को बताया है कि वह कांग्रेस में हैं. उन्होंने लिखा है-“राष्ट्रीय जनता दल, बिहार के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची आज जारी हुई है . हमारे कई साथियों ने मुझे बधाई तक दे डाली . तब मुझे जानकारी मिली की मुझे आरजेडी में पुनः प्रदेश महासचिव बनाया गया है. राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए कोटि कोटि धन्यवाद परंतु मैने विगत कुछ महीने पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में वापसी की थी.  राष्ट्रीय जनता दल में होता तो प्रदेश महासचिव के तौर पर यह मेरी चौथी पारी रहती. एक बार पुनः आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व एवम् मार्गदर्शक मंडल के नेताओं को धन्यवाद देना चाहूँगा कि मुझे इस लायक समझा गया.”


इस पोस्ट में अविनाश रंजन झा ने खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया है. अब सवाल ये उठ रहा है कि राजद नेतृत्व ने किस आधार पर प्रदेश कमेटी का गठन किया है. क्या जहां तहां से नाम जुगाड़ कर प्रदेश के पदाधिकारी बना दिये गये हैं. क्या राजद के पास अपने नेताओं की कमी हो गयी है.