IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
11-Jan-2020 01:06 PM
PATNA : महागठबंधन में शामिल आरजेडी के सहयोगी दल भले ही तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट स्वीकार करने में आनाकानी कर रहे हो लेकिन आरजेडी ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट होंगे। आरजेडी की तरफ से महागठबंधन में डेढ़ सौ सीटों पर दावेदारी भी पेश की गई है पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने आरजेडी के तरफ से यह दावा किया है।
विजय प्रकाश ने कहा है कि आरजेडी की तैयारी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर है और पार्टी कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरेजड़ी नेता ने कहा है कि लालू यादव ने तेजस्वी के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है और महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों को इसे मानना ही पड़ेगा।
आपको बता दें कि इसके पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी तेजस्वी के नेतृत्व को अपने पार्टी का अंतिम फैसला बताया था। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट को लेकर तेजस्वी के नाम को स्वीकार करने से मना करते हुए इस पर चर्चा की जरूरत बताई थी। वहीं महागठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी पहले से ही किसी दलित या मुस्लिम को सीएम कैंडिडेट बनाने की मांग कर रहे हैं।