अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Nov-2022 02:33 PM
PATNA: आम लोगों की समस्या से रूबरू होने के उद्देश्य से आरजेडी ने मंगलवार से जनता दरबार की शुरूआत की है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के पहले ही दिन जोरदार हंगामा हुआ। दूर दूर से अपनी फरियाद लेकर राजद कार्यालय पहुंचे लोगों ने आरजेडी नेताओं पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि सुबह से ही वे लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन पैरवा वाले लोगों को पहले मौका दिया जा रहा है। इसी बात से नाराज लोगों ने जनता दरबार में धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया।
बता दें कि आरजेडी की तरफ से मंगलवार को जनता दरबार की शुरूआत की गई है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के पहले दिन राजद के वरिष्ठ नेता और भूमि सुधार विभाग सहित गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक मेहता ने की। आलोक मेहता के साथ ही आईटी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी भी जनता दरबार में मौजूद थे। दोनों मंत्री आम लोगों की समस्या सुन रहे थे इसी दौरान लाइन में खड़े फरियादी हंगामा करने लगे। अपनी शिकायत लेकर आरजेडी दफ्तर पहुंचे लोगों का आरोप था कि पैरवी वाले लोगों की शिकायत पहले सुनी जा रही है।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। हर मंगलवार को आरजेडी कोटे के दो मंत्री अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे।बताते चलें कि जेडीयू प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनने के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सोमवार से शुक्रवार तक जेडीयू कोटे के तीन मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों की समस्या को सुनते हैं, हालांकि बहुत कम ही ऐसा मौका आता है जब जेडीयू के तीन मंत्री एक साथ जन सुनवाई में शामिल हुए हों। जेडीयू के जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान भी हंगामा की शिकायतें आती रही हैं। वहीं बीजेपी की तरफ से भी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।