अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
18-Nov-2022 07:03 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले दो सप्ताह के भीतर भोजपुर में करीब 10 लोगों की हुई हत्या को लेकर विजय सिन्हा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार को आरा पहुंचे और अपराधियों की गोली के शिकार हुए जेडीयू नेता के भतीजे के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी के खिलाफ जोरदार हमला बोला। विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आरजेडी के तीन जमाई है, आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी और बीजेपी राजद के इन तीन जमाइयों के खिलाफ खुलकर संघर्ष करेगी।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आरजेडी ने कभी सीबीआई और ईडी को बीजेपी का जमाई बताया था लेकिन आरजेडी के लोगों को पता होना चाहिए की सीबीआई और ईडी की देश में कितनी बड़ी भूमिका है। उन्होंने आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी को आरजेडी का जमाई बताया। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि उनके पिता के जंगलराज से बिहार को मुक्त कराया था और अब उनके गुंडाराज से भी बिहार को मुक्त करेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला और नेभोजपुर समेत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर खूब बरसे।
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो महापाप किया है उसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करने वाली है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि एनडीए ने नीतीश कुमार को उस जंगलराज के खिलाफ नेता बनाया था लेकिन वे आज उसी जंगलराज की गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जनता ने अपनी मेहनत से जिताया था लेकिन वे सबकुछ भूल चुके हैं। यह लड़ाई अब सड़क से सदन तक चलेगी। आरजेडी के तीन जमाई आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी से बिहार की जनता खुलकर लड़ाई लड़ने का काम करेगी।