ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BJP का बड़ा दावा - राजद के A2Z फार्मूला से गायब हो रहे...

BJP का बड़ा दावा - राजद के A2Z फार्मूला से गायब हो रहे M, न समझें अपनी जागीर

26-Nov-2022 05:09 PM

MUZZFARPUR : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। अब जैसे - जैसे इसके लिए चुनाव तारीख नजदीक आ रही है,वैसे - वैसे राजनीतिक दलों का आरोप - प्रत्यारोप भी तेज हो रहा है। कुढ़नी में बड़े - बड़े राजनीतिक दलों के नेता जनता को संबोधित कर रहे हैं और विरोधियों पर हमलावर हो रहे हैं।  इसी कड़ी में अब बिहार भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री रहे शाहनबाज हुसैन ने भी राजद पर जोरदार हमला बोला है। 


भाजपा नेता शाहनबाज हुसैन ने कहा है कि, कुछ लोग मुस्लिमों को अपना जागीर समझ कर बैठे हैं, लेकिन वो इस भूल में न रहे हैं। इसबार मुस्लिम समुदाय के लोग बिहार में शांति और भरोसे वाली सरकार को वोट करेगी। यहां लोग भाजपा को वोट करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, राजद- जदयू को लगता है कि बिहार के लोग बस उनका नाम सुनकर वोट दे देंगे।  जबकि , जनता विकास को वोट देती है और विकास भाजपा के कार्यकाल में हुआ है। 


उन्होंने कहा कि, राजद और जदयू के लोग मुस्लिम को अपनी जागीर समझ बैठे हैं, लेकिन सिर्फ लंबी - लंबी बातें करने वालों को लोग वोट नहीं देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, राजद के A2Z में अब M हाइड होता जा रहा है। इस दौरान शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि राजद- जदयू का साथ कब तक है ये पता नहीं, नीतीश कुमार का काम ही पलटी मारना है। इसके आलावा  शाहनवाज हुसैन ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सेमीफाइनल वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हर चुनाव का अपना मुद्दा और स्तर होता है। 


गौरतलब हो कि, कुढ़नी विधानसभा सीट को लेकर सभी राजनितिक दलों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कुछ पार्टी रोड शो भी कर रही है। इसी कड़ी में जदयू के तरफ से खुद ललन सिंह कैंप कर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, इस दौरान वह सभी राजनीतिक दलों पर हमलावर भी रहते हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि यह चुनाव तो सेमीफाइनल हैं, सही मुकाबला तो 2024 में होगा। 


बहराहल, कुढ़नी का किला कौन जीतता है और सेमीफाइनल में किसकी परफॉर्मन्स बेहतर रहती है, इसका सही रिजल्ट तो आगामी 8 दिसंबर को मतगणना के बाद ही आएगा। लेकिन, उससे पहले सभी दलों को अपने इस मैच के अच्छा स्कोर करने के लिए मतदाता को अपने पाले में लाना होगा और 5 दिसंबर को उनसे अपने पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करना होगा।