Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति
11-Nov-2019 04:13 PM
PATNA : 13 नवंबर को एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के शाहजहां प्रदर्शन कार्यक्रम से अलग रहने का फैसला ले चुके राष्ट्रीय जनता दल ने महज 3 घंटे में यू टर्न ले लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने संगठन चुनाव की व्यस्तता के कारण 13 नवंबर के प्रदर्शन में आरजेडी के शामिल होने पर असमर्थता जताई थी लेकिन पूर्वे इस बयान के 3 घंटे बाद फैसला बदल गया है।
रामचंद्र पूर्वे के बयान संयुक्तम लेते हुए आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने एक अधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 13 नवंबर को महागठबंधन और वामदलों की तरफ से बुलाए गए प्रदर्शन और धरना के कार्यक्रम में आरजेडी भी शामिल होगी। आरजेडी की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों और जन समस्याओं को लेकर 13 नवंबर का प्रदर्शन और धरना आयोजित है लिहाजा सांगठनिक चुनाव की व्यस्तता के बावजूद आरजेडी इसमें शामिल होगी।
माना जा रहा है कि आरजेडी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष का बयान पार्टी के बड़े नेताओं को इस बात का एहसास हुआ की आरजेडी के इस कदम से महागठबंधन कि सेहत बिहार में और बिगड़ सकती है। जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी पहले ही महागठबंधन को चेतावनी पर चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस रालोसपा और वामदलों का साथ छोड़कर आरजेडी अपनी मुश्किलें बढ़ा लेगी। मौजूदा हालात को समझते हुए आरजेडी ने अब एक बार फिर से फैसला बदल लिया है।